व्हाइट साड़ी..कजरारे नैन... Mom-to-be सोनम कपूर का स्टनिंग लुक,4 महीने प्रेग्नेंट हसीना ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

4/4/2022 10:43:01 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अहूजा ने मार्च महीने में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही में Mom-To-Be सोनम कपूर ने बोल्ड फोटोशूट करवाया जो इस समय चर्चा में हैं। वह बेहद ही काॅन्फिडेंस से अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

लुक की बात करें तो सोनम डिजाइन अब्बू जानी संदीप खोसला की डिजाइन आउटफिट में दिख रही हैं। 4 महीने की प्रेग्नेंट सोनम कपूर व्हाइट कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।

सोनम ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, आईलाइनर और काजल से कंप्लीट किया है। गले में हार, बड़े गोल झुमके और कंगन उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हेयरस्टाइन की बात करें तो सोनम ने बालों को ओपन रखा है।

 पहली तस्वीर में सोनम ने खड़े होकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिए। एक तस्वीर में वह कुर्सी पर बैठ कर रॉयल्टी की तरह पोज दे रही हैं। फैंस सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सोनम कपूर ने पिछले महीने ही अपने प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। उन्होंने काले रंग की बिकिनी पहन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटोज शेयर की थी।

इन फोटोज में वे अपने पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी नजर आ रही थी। सोनम कपूर ने मई 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से ज्यादातर सेलेब्स शामिल हुए थे। 

Content Writer

Smita Sharma