कुर्ता से लेकर मिनी ड्रेस...प्रेंग्नेंसी में भी खूब स्टाइल दिखा रही हैं रूबीना, लेटेस्ट तस्वीरों में Mom-To-Be के चेहरे पर दिखा निखार

10/6/2023 1:25:48 PM

मुंबई: टीवी कपल रूबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला इस समय सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वे जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। शादी के 5 साल बाद कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। रूबीना ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है तब से ही वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। वहीं इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि रूबीना अपने मैटरनिटी फैशन से सारी सुर्खियां बटोर रही हैं।

हाल ही में रूबीना ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। रूबीना अपने एक से बढ़कर एक लुक्स से प्रेग्नेंट लेडीज के लिए फैशन ट्रेंड्स सेट कर रही हैं।

पहली तस्वीर में, एक्ट्रेस ग्रीन कलर के धारीदार कुर्ता सेट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। चांदी की बालियां और चूड़ियां, क्लासी सनी की जोड़ी और हल्के मेकअप के साथ रूबीना ने अपना लुक पूरा किया।

अगली तस्वीर में रूबीना ने नारंगी रंग की ऑफ-शोल्डर मिनी ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। तस्वीरों में Mom To Be एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है। 

काफी टाइम तक अपनी प्रेग्नेंसी को छिपाने के बाद रूबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला ने 16 सितंबर 2023 को अनाउंस किया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. वहीं प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से  रूबीना लगातार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

Content Writer

Smita Sharma