Pictures: हाथों में बेबी थीम वाली मेंहदी सजा गोद भराई की लिए सजीं प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी, पिंक ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

12/26/2021 12:50:33 PM

Pictures: हाथों में बेबी थीम वाली मेंहदी सजा गोद भराई की लिए सजीं प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी, पिंक ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप 

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं। पूजा आए दिन किश्वर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में पूजाका बेबी शावर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अपने बेबी शावर में पूजा की स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। उन्होंने 2 लुक कैरी किए। जहां बेबी शावर में पूजा पिंक कलर की वेस्टर्न ड्रेस में दिखीं। वहीं गोद भराई से पहले मेंहदी की रस्म के दौरान वह रेड सूट में बेहद प्यारी लगीं।

उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो दिखाई दे रहा है। पूजा ने अपने हाथों पर खास मेहंदी के डिजाइन भी लगवाए हैं जिसमें एक न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीर बनीं हैं।

वहीं एक हाथ में पूजा पति संग बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं वैसा डिजाइन बनाया है। इसके अलावा एक न्यूबाॅर्न बेबी की जरूरत की सभी चीजें बनी हैं। पूजा ने कलाई पर सेजवाल जूनियर आ रहा जल्द लिखा है।

लुक की बात करें तो पूजा बनर्जी ने पिंक आउटफिट कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने डाइमेंड नेकलेस पहना है। तस्वीरों में पूजा दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। 

पूजा बनर्जी ने 2 नवंबर को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीं।  पूजा बनर्जी ने पति संदीप सेजवाल संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस संग शेयर की।

तस्वीर में पूजा बनर्जी ने ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर फ्लोरल मोनोकिनी पहने हुई है। वह पूल किनारे बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं उनके पति संदीप सेजवाल पूजा के बेबी बंप पर हाथ रखे हैं। इस प्यारी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूजा बनर्जी ने लिखा 'माय फैमिली थ्री।'

पूजा बनर्जी से साल 2017 में पति संदीप सेजवाल संग फेरे लिए थे। काम की बात करें तो पूजा बनर्जी कई शोज और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों अदाकारा कुमकुम भाग्य में रिया सिद्धार्थ कोहली की भूमिका निभाती दिख रही हैं। इसके अलावा वो चंद्रकांता, दिल ही तो है और नच बलिए 9 जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। वहीं संदीप सेजवाल नेशनल लेवल के स्वीमर हैं। जिन्होंने ओलंपिक्स 2008 में भी हिस्सा लिया था। 

Content Writer

Smita Sharma