Mom To Be मोहिना कुमारी का बेबी के लिए खास नोट,तस्वीरें शेयर कर बोलीं-'मैं उतनी ही उत्साहित जितनी तुम मेरी छोटी राजकुमारी'

3/30/2022 3:32:44 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों अपने प्रेग्रेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें या वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने आने वाले बेबी के लिए एक नोट लिखा है।

प्रेग्नेंट मोहिना ने एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की जिसमें वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो वह लाइट ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी, मोतियों की माला, ईयरिंग्स माॅम टू बी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

इस तस्वीर में वह बेबी बंप के नीचे हाथ रखे कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'इंतजार जैसे मैंने पहले कभी इंतजार नहीं किया…। इस प्यारी साड़ी को 'होने वाली मां' को उपहार के रूप में देने के लिए@Studioj23 को धन्यवाद।'

दूसरी तस्वीर में मोहिना के घर के अंदर की हैं। वह बड़े से सोफे पर बैठकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-'जीवन में एक नया चरण। एक नया अनुभव। मैं अभी भी अपने आप को यह देखकर चुटकी लेती हूं कि, क्या यह सब वास्तविक है और मैं वास्तव में जल्द ही एक मां बनने जा रही हूं। मैंने इन भावनाओं को पहले कभी महसूस नहीं किया और मैं इस तरह के और अधिक भावनाओं की प्रतीक्षा कर रही हूं जो पहले कभी महसूस नहीं हुई।'

तीसरी तस्वीर में वह  मोहिना अपनी भतीजी के साथ मुस्कुराते हुए कैमरे ​के लिए पोज दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'हां! मैं उतनी ही उत्साहित हूं, जैसे तुम मेरी छोटी राजकुमारी हो।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

गौरतबल है कि मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी।  उस समय इस शाही शादी की चर्चा पूरे देश में हुई थी। शादी के करीब ढाई साल बाद अब कपल पेरेंट्, बनने जा रहा है। मोहिना ने 16 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के खुशखबरी शेयर की थी। 
 

Content Writer

Smita Sharma