Pictures:गोद भराई में दुल्हन बनीं किश्वर मर्चेंट,एक्ट्रेस की मेहंदी के डिजाइन की खूब हो रही है चर्चा

6/25/2021 8:22:02 AM

मुंबई: टीवी स्टार कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। किश्वर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। आए दिन किश्वर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में किश्वर का बेबी शावर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने बेबी शावर में किश्वर दुल्हन बनीं नजर आईं। पिंक कलर के अनारकली ड्रेस में किश्वर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो दिखाई दे रहा है। उन्होंने हाथों में अपनी शादी का चूड़ा पहना है।  किश्वर ने अपने हाथों पर खास मेहंदी के डिजाइन भी लगवाए हैं जिसमें एक न्यूबाॅर्न बेबी की  जरूरत की सभी चीजें बनी हैं।

जैसे दूध की बोतल, छोटे-छोटे कपड़े आदि चीजें शामिल हैं। एक हाथ में 'मॉम टू बी' (मां बनने वाली) लिखा हुआ है तो दूसरे हाथ पर एक प्रेग्नेंट महिला बनी है, जो प्रेग्नेंसी में अलग-अलग तरह के खानों के बारे में सोच रही है। किश्वर मर्चेंट की यह क्रिएटिव मेहंदी खूब पसंद की जा रही है।


बता दें कि किश्वर अगस्त में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। किश्वर ने अपने मेटरनिटी शूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। सुयश ने तस्वीर शेयर की लिखा था, 'मैं तुम्हारे बच्चे का बाप बनने वाला हूं, अगस्त में आ रहा है।'

6 साल एक साथ रिलेशन में रहने के बाद इस कपल ने 2016 में में शादी रचाई थी। किश्वर और सुयश ने बड़ी धूम-धाम से शादी की थी। शादी के 5 साल बाद इस कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है। 

किश्वर और सुयश पॉपुलर टीवी सीरियल 'प्यार की यह एक कहानी' के सेट पर पहली बार मिले थे। शो के बाद दोनो 2014 में दोनों 'खुशनुमा' नाम के वीडियो में साथ दिखाई दिए थे।

काम की बात करें तो किश्वर 'शक्तिमान', 'कसौटी जिंदगी की', 'पिया का घर', 'परवरिश-कुछ खट्टे कुछ मीठे जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रही हैं। किश्वर और सुयश दोनों बिग बाॅस के सीजन 9 में नजर आए थे। 


 

Content Writer

Smita Sharma