बांद्रा में स्पाॅट हुईं प्रेग्नेंट बिपाशा बसु, काफ्तान ड्रेस में एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

10/8/2022 3:57:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। बिपाशा जल्द ही पति करण सिंह ग्रोवर संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। बिपाशा बसु आए दिन बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में माॅम टू बी एक्ट्रेस को बांद्रा में स्पाॅट किया गया। इस दौरान बिपाशा का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो बिपाशा ओरेंज कलर के काफ्तान में बेहद स्टाइलिश दिखीं।

बिपाशा ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है। बिपाशा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

मुंबई की सड़कों पर बिपाशा ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस बिपाशा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में आई हॉरर फिल्म अलोन’ के सेट पर हुई थी। करीबन एक साल डेट करने के बाद बिपाशा ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने इसी साल अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती हैं। 


Content Writer

Smita Sharma