मिनी ड्रेस में डाॅल सी लगी Mom To Be आलिया भट्ट, ''मिसेज कपूर'' की डायमेंड इंगेजमेंट रिंग पर टिकी सबकी निगाहें

7/4/2022 8:53:55 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की है तब से ही वह बी-टाउन के गलियारों में हाॅट टाॅपिक बनी हुईं हैं। आए दिन आलिया को लेकर कोई ना कोई खबर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में आलिया का ग्लैमरस अंदाज तो लोगों का दिल जीत ही रहा है लेकिन जिस चीज पर हर किसी की नजर टिकी वह थी एक्ट्रेस की सगाई की अंगूठी। लुक की बात करें तो आलिया ने पिंक कलर की बाॅडीकाॅन ड्रेस कैरी की है। इस ड्रेस पर रेड कलर के हार्ट बने हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। 


खुले बाल उनके इस लुक पर चार चांद लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तीन तस्वीरों में आलिया अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। इनमें से एक फोटो में आलिया के हाथ में उनकी इंगेजमेंट रिंग भी दिख रही है।

इस पोस्ट में आलिया ने एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- इस साल कुछ इस तरह मैंने कॉफी पी। फैंस आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

आलिया भट्ट जल्द ही कॉफी विद करण 7 में रणवीर सिंह के साथ कॉपी पीती नजर आने वाली है। हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें वो इसी ड्रेस में दिखाई दी थीं। 

काम की बात करें तो आलिया जल्द ही णबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मोनी रॉय भी हैं।  यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया 'राॅकी और रानी की प्रेम कहानी' और Gal Gadot की 'हार्ट ऑफ स्टोन' में दिखेंगी। 

Content Writer

Smita Sharma