मुंबई के फाइव स्टार होटल में शूटिंग करने पहुंची एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

2/2/2021 10:09:14 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. जब हम न्यूजपेपर पढ़ते हैं या टीवी देखते हैं तो आए दिन हमें छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाएं सुनने और पढ़ने को मिल जाती हैं। हाल ही में मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में से एक एक्ट्रेस संग छेडछाड़ का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने उस 22 साल के शख्स को छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।


बता दें, ये एक्ट्रेस मुंबई के फाइव स्टार होटल में अपने एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आई थी। शूट खत्म होने के बाद एक्ट्रेस अपने कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में गई, तो वह शख्स उनसे छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह खुद को आरोपी से बचाकर एक्ट्रेस ने इमरजेंसी अलार्म बजाया, जिसे सुनकर होटल के स्टाफ मेंबर्स वहां पहुंच गए और उनकी मदद की। 
शिकायक के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनएम जोशी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


 

suman prajapati