अभिनेत्री उत्पीडऩ मामला: 7 लोग हिरासत में मामले में

2/20/2017 2:12:40 AM

मुंबई: दक्षिण भारत की अभिनेत्री की कार में कुछ पुरुषों ने कथित रूप से जबरन घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने की घटना सामने आई थी। यह घटना नेदुंबसेरी हवाई अड्डे के निकट अथानी में हुई। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके चलते पुलिस ने करीब सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि अभिनेत्री की कार के चालक को कल हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले, पिछली रात को डबिंग के लिए त्रिशूर से कोच्चि की यात्रा के दौरान उन्होंने जो सहा उसकी शिकायत की थी।

शुक्रवार रात को अभिनेत्री की कार में कुछ लोग घुस गये थे और कार का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। उन्होंने दो घंटे तक उनका कथित उत्पीड़न किया। फिर वे यहां एक व्यस्त इलाके में भाग गए। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।ल उचित सत्यापन के बाद ही हम घटना में उनकी भूमिका के बारे में बात कर पाएंगे।