''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम मोहसिन खान की अनेरी वजानी संग मस्ती, दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

5/19/2022 2:06:54 PM

मुंबई. शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान कई दिनों से एक्ट्रेस अनेरी वजानी के साथ नजर आ रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों एक-साथ अपने अपकमिंग शो की शूटिंग कर रहे हैं। यह शो बहुज जल्द टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। हाल ही में मोहसिन ने अनेरी के साथ कुछ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


तस्वीरों में मोहसिन ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने ब्लैक डेनिम शर्ट कैरी की हुई है। वहीं अनेरी पिंक शर्ट और ब्लू जींस में दिखाई दे रही है।

लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। दोनों सेल्फी लेते और खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मोहसिन और अनेरी में क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें मोहसिन और अनेरी करीब आठ साल बाद फिर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों शो 'निशा और उसके कजन्स' में नजर आए थे।

मोहसिन को शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खास पहचान मिली। वहीं अनेरी हाल ही में शो 'अनुपमा' में नजर आई थीं।

Content Writer

Parminder Kaur