पूल में मिस्ट्री गर्ल संग दिखे मोहित रैना, फैंस बोले-मौनी रॉय या नई गर्लफ्रेंड?

4/1/2019 11:51:33 AM

मुंबई: टीवी एक्टर मोहित रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। हाल ही में मोहित ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पूल में नजर आ रहे है। तस्वीर शेयर करते वक्त मोहित ने दिल वाला इमोजी बनाया है। ये तस्वीर शेयर कर मोहित रैना ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि ये मोहित रैना की नई गर्लफ्रेंड है, वहीं कुछ फैंस का मानना है कि मोहित और मौनी रॉय का पैचअप हो गया है। खैर, मोहित की जिंदगी में आई ये मिस्ट्री गर्ल मौनी रॉय हैं या कोई और जल्द ही फैंस को मालूम पड़ जाएगा।

 

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Mohit Raina (@merainna) on

 

  

बता दें, मोहित रैना और मौनी रॉय के रिश्ते में पिछले साल बड़ा ट्विस्ट आया था। फैंस तब शॉक्ड हुए जब मौनी रॉय ने मोहित संग अपने रिश्ते को अस्वीकारा था। इसके बाद मोहित का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने मौनी रॉय संग कभी अफेयर में ना रहने की बात कही थी।

View this post on Instagram

Cause if you like the way you look that much Oh baby you should go and love yourself ,And if you think that I'm still holdin' on to somethin' You should go and love yourself…❤️

A post shared by Mohit Raina (@merainna) on

Konika