बधाई होः एक्टर मोहित मारवाह के घर गूंजी दूसरे बच्चे की किलकारी, पत्नी अंतरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

7/2/2023 3:16:00 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह के परिवार के लिए जश्न का समय है, क्योंकि एक्टर की पत्नी अंतरा मोतीवाला ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। दूसरे बच्चे का स्वागत कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नही है। अंतरा ने 1 जुलाई को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनते ही कपल को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।

दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने की खुशखबरी अंतरा और मोहित मारवाह ने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। हालांकि, एक दिन बाद कपल ने बेटे के आगमन की अनाउंसमेंट की है। 

 

बता दें, मोहित मारवाह बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भतीजे हैं और उन्होंने बिलेनियर टीना अंबानी की भतीजी अंतरा मारवाह 2018 में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल साल 2021 में बेटी थिया के पेरेंट बने और अब दो साल बाद एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Antara Motiwala Marwah (@antara_m)

मोहित मारवाह के काम की बात करें तो एक फिल्म एक्टर हैं जिन्होंने 'फगली' में काम किया था। हालांकि, उनका करियर फ्लॉप रहा। वहीं, उनकी वाइफ अंतरा मारवाह इसी साल रैंप पर बेबी बंप के साथ वॉक करके काफी चर्चा में आई थीं। 

 

Content Writer

suman prajapati