बेटे को घर लाकर खुशी से झूमे मोहित मलिक, न्यूबॉर्न बेबी के साथ ''डैडी कूल'' सॉन्ग पर किया डांस

5/1/2021 2:04:36 PM

मुंबई. एक्टर मोहित मलिक इन दिनों बहुत खुश हैं। मोहित की पत्नी और एक्ट्रेस अदिति मलिक ने 29 अप्रैल 2021 को बेटे को जन्म दिया। कपल के घर में 9 साल बाद खुशी आई है। मां और बच्चा दोनों ठीक है। मोहित ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक दिखाई थी। हाल ही में  एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर बच्चे के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।


वीडियो में मोहित व्हाइट टी-शर्ट एंड डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। जिसे एक्टर ने ब्लू डेनिम जैकेट के साथ टीम-अप किया हुआ है। कैप और शेड्स से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मोहित डैडी कूल सॉन्ग पर बच्चे के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मोहित ने बेटे को कैरिज में डाल कर हाथ में पकड़ा हुआ है। मोहित भगवान के इस तोहफे को पाकर बहुत खुश हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by sʜɪʟᴘᴀ :) 🥀 (@mohitmalikcafe)

बता दें हाल ही में मोहित और अदिति को अस्पताल के बाहर स्पॉट भी किया गया है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अदिति को कल शाम को अस्पताल से छुट्टी मिली।

Content Writer

Parminder Kaur