मोहित मलिक ने पत्नी और बेटे के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, रेड कपड़ों में बेहद क्यूट दिखा एकबीर
12/26/2021 10:37:16 AM
मुंबई. 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स में भी इस त्योहार का खूब क्रेज देखने को मिला। एक्टर मोहित मलिक ने भी पत्नी अदिति मलिक और बेटे एकबीर के साथ घूमधाम से क्रिसमस मनाया, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
तस्वीरों में मोहित ग्रे स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने सिर पर सांताक्लोज वाली कैप पहनी हुई है। वहीं अदिति ग्रे हुडी और ब्लैक जींस में नजर आ रही है। अदिति ने भी सांताक्लोज कैप से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
एकबीर रेड कपड़ों में बेहद क्यूट लग रहे हैं। पूरा परिवार जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। एकबीर जमीन पर खेलता हुआ बेहद प्यारा लग रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें मोहित और अदिति 29 अप्रैल 2021 को पैरेंट्स बने थे। मोहित ने तस्वीर शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। मोहित ने 2010 में अदिति से शादी की थी। कपल ने शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने का फैसला लिया।