मोहित मलिक और अदिति ने अपने बेटे का रखा ये प्यारा-सा नाम, पोस्ट शेयर कर कपल ने किया खुलासा

5/13/2021 3:49:31 PM

मुंबई. मोहित मलिक और अदिति मलिक इन दिनों पैरेटिंग लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अदिति ने बेटे को जन्म दिया है। भगवान के इस अनमोल तोहफे को पाकर कपल बहुत खुश है। दोनों सोशल मीडिया पर बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में मोहित ने तस्वीर और अदिति ने वीडियो शेयर कर बेटे के नाम का खुलासा किया है।


तस्वीर में मोहित पत्नी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं और सामने बेटे के नाम वाली स्लेट रखी हुई है। जिस पर एकबीर लिखा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए मोहित ने लिखा- 'मेरे बहादुर, आप दुनिया के सबसे कठिन समय में हमारे जीवन में आए हैं जिसने हमें इतनी ताकत, प्यार और सकारात्मकता प्रदान की है! आप हमें आशान्वित भविष्य देते हैं। हम आपको प्यार करते हैं।

वहीं वीडियो में मोहित और आदिति एक स्लेट पर अपने बेटे का नाम लिखते दिखाई दे रहे हैं। पीछे बैकग्राउंड में 'तुम मिले तो लम्हे थम गए' गाना चल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अदिति ने लिखा- 'नाम में क्या रखा है? वैसे आप बहादुर हैं, आप पॉजिटिव हैं, आप स्ट्रॉन्ग हैं और आप हमारी स्ट्रेंथ हैं और हमारी सारी प्रार्थनाएं सुन ली गईं, हमारे एकबीर! हम आपको प्यार करते हैं।' इसके साथ ही अदिति ने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया है। फैंस इस तस्वीर और वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Shirwaikar Malik (@additemalik)

बता दें मोहित और अदिति शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने का फैसला लिया।  29 अप्रैल 2021 को बेटे को जन्म दिया। मोहित ने तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी थी। 

Content Writer

Parminder Kaur