मोहित और अदिति मलिक ने बेटे संग शेयर की Heart Winning तस्वीरें, मम्मी-पापा के साथ मस्ती करता दिखा एकबीर

8/21/2022 1:03:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। लोग मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी सेलिब्रेट करते नजर आए। सेलिब्रेटीज घर में अपने बच्चों को लिटिल कान्हा बनाकर फोटोज और वीडियोज शेयर कर लोगों का दिल जीतते नजर आए। इसी बीच अब टीवी कपल मोहित मलिक और आदिति मलिक ने भी अपने बेटे एकबीर की कृष्णा के लुक में झलक शेयर की, जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोहित और अदिति मलिक अपने लाडले के साथ झूले में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

 

वहीं नन्हा एकबीर बालों पर मोर पंख लगाए बेहद प्यारा लग रहा है और पापा की गोद में पोज दे रहा है।

 

एक तस्वीर में मोहित अपने बेटे को मुरली थमाते दिख रहे हैं। एक वीडियो में मोहित और अदिति अपने बेटे को गोद में खूब डांस भी करते दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohit Malik (@mohitmalik1113)


बता दें, अदिति और मोहित दोनों एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 10 साल बाद इस कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी। अदिति ने 27 अप्रैल 2021 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम एकबीर है। 

 

Content Writer

suman prajapati