मोहिना ने फैंस को दी नव वर्ष की बधाई, मां की गोद में बैठै सतपाल महाराज के पोते की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल

1/1/2023 4:54:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 1 जनवरी से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। लोग अपने अपने अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म और टीवी स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को नए साल की बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने अपने पति और बेटे संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।


मोहिना कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली संग एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेटे अयांश को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबिक उनके पति सुयश रावत भतीजे को गोद में लिए बैठे दिख रहे हैं। इस दौरान सबका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। यह तस्वीर किसी पंडाल से लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए मोहिना ने कैप्शन में लिखा- ''सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
आपका 2023 प्यार और रोशनी से भरपूर हो  
सभी को नव वर्ष की हार्दिक रविवार शुभकामनाएँ 
साथ ही हमारे लाडले भतीजे श्रीयांश को भी जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

फैंस कपल के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कपल को भी नए साल की बधाइयां दे रहे हैं।

 


बता दें, मोहिना कुमारी टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता है। हालांकि, साल 2019 में अध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत संग शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपने परिवार की खुशियों में ध्यान देने लगीं।

Content Writer

suman prajapati