मायके पहुंची Mom TO Be मोहिना कुमारी का परिवार संग खूबसूरत फोटोशूट, बुआ के बेबी बंप को Kiss करती दिखीं नन्हीं सूर्वी

3/23/2022 2:18:46 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। मोहिना शादी के करीब ढाई साल बाद अब मां बनने जा रही हैं। वह आए दिन बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मोहिना कुमारी इस समय मायके में हैं,जहां से उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह माता-पिता, भाई-भाभी और अपनी नन्हीं भतीजी सूर्वी के साथ नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो  मोहिना ने पिंक कलर के सूट के साथ रेड बंधनी दुपट्टा लिया हुआ है। वह इस सूट में बड़े ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।

PunjabKesari

एक तस्वीर में मोहिना की भतीजी बुआ के बेबी बंप को चूमती दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में मोहिना अपने मम्मी-पापा संग पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों के साथ मोहिना ने लिखा-'आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए मेरा हृदय कृतज्ञता से भर गया है।'

PunjabKesari

मोहिना ने 16 फरवरी 2022 को म  इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था-'एक नई शुरुआत की शुरुआत। सभी के साथ खुशखबरी साझा करना @suyeshrawat प्यारी तस्वीरों के लिए धन्यवाद @shrirangswarge आपने इसे हमारे लिए इतना खुशी का दिन बना दिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News