'ये रिश्ता..' की एक्ट्रेस ने रचाई सीक्रेट सगाई, तस्वीर आई सामने

10/20/2018 6:10:10 PM

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने हाल ही में सगाई रचा ली है। मोहिना ने ये सीक्रेट सगाई की है। इस सीक्रेट सगाई की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह मंगेतर संग खड़ी हैं। मोहिना पीच एंड लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके मंगेतर ने शेरवानी और पगड़ी पहनी है।

 


स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहिना ने सगाई के लिए शो से 3 दिन की छुट्टी ली है। रोका सेरेमनी एमपी के रीवा में हुई थी। मोहिना रियल लाइफ में रीवा की राजकुमारी हैं, लेकिन उनका रोका फंक्शन बेहद सिंपल था। खबर है कि उनकी शादी इस साल दिसंबर में होगी। ये शादी काफी भव्य होगी। आखिरकार रीवा की राजकुमारी की शादी जो है। उनके पिता रीवा के राजा थे।

 

 

मोहिना आज टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं। वे सबसे पहले डांस इंडिया डांस-3 में नजर आई थीं। मोहिना एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं। मोहिना ये रिश्ता.. में नायरा की भाभी और कार्तिक की बहन के रोल में हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है।

 

Konika