रीवा में ''ये रिश्ता...'' फेम मोहिना का ग्रैंड रिसेप्शन, पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

11/10/2019 12:57:41 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर को शादी रचाई थी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए।

शादी की रस्में हरिद्वार हुईं थीं। वहीं शादी के कुछ दिनों बाद मोहिना के मायके यानि रीवा में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। कल यानि 9 नवंबर को रीवा के राज विलास में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई।

इस रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में मोहिना पिंक कलर के एम्ब्रॉयडरी लहंगा चोली में खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुपट्टा सिर पर कैरी किया।

मिनिमल मेकअप के साथ हैवी ज्वैलरी मोहिना पर काफी जच रहा था। मोहिना के फैन पेज ने तस्वीरों के साथ-साथ कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं। वीडियो में मोहिना और सुयश रावत के साथ मंच पर पहुंचेे।

इस दौरान स्टेेज पर आतिशबाजी की गई। साथ ही कई कलाकारों ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस भी दी। मोहिना के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था।

इस सीरियल में उन्होंने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#SuMoGrandReception Queen and King @mohenakumari @suyeshrawat slaying at their reception party in Rewa. #TheRoyalCouple #Rewa #RewaFort #SuMo #MohenaAddicted #Mohena #MohenaSingh #MohenaKumari #MohenaKumariSingh #SuyeshRawat

A post shared by Teammohenasingh (@teammohenasingh) on Nov 9, 2019 at 9:29am PST

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#MoKiBidaai King @suyeshrawat is here at Rajkumari's home to officially take his Queen @mohenakumari with him in his land of love and happiness. #TheRoyalCouple #Rewa #RewaFort #SuMo #MohenaAddicted #Mohena #MohenaSingh #MohenaKumari #MohenaKumariSingh #SuyeshRawat

A post shared by Teammohenasingh (@teammohenasingh) on Nov 9, 2019 at 9:14am PST

 

Smita Sharma