बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती

8/9/2019 1:14:06 AM

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार व पद्म भूषण से भी सम्मानित मोहम्मद जहूर खय्याम इन दिनों बीमार चल रहे हैं। दरअसल उनके फेफड़ों में संक्रमण है, जिसके चलते शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इस समय आईसीयू में हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि खय्याम को रविवार को सुजय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संगीतकार खय्याम के एक दोस्त ने कहा, "वह फिलहाल आईसीयू में हैं। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हमें नहीं पता कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।" 

जानकारी के लिए बता दें कि खय्याम को "त्रिशूल", "नूरी" तथा "शोला और शबनम" जैसी फिल्मों में शानदार संगीत के लिए जाना जाता है।

मोहम्मद जहूर खय्याम फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है जिन्होंने कई क्लासिक्स में अपने संगीत से अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। 

Pawan Insha