राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए खय्याम साहब, अंतिम दर्शन करने पहुंचे जावेद समेत ये स्टार्स

8/20/2019 4:29:49 PM

मुंबई: मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 92 साल के थे और कुछ समय से फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थे। परिवार के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

हाल ही में में अब खय्याम साहब की अंतिम विदाई की तस्वीरें सामने आई हैं। खय्याम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं हैं कि खय्याम के पार्थिक शरीर को राष्ट्रीय झंडे को रखा गया है। खय्याम की अंतिम विदाई पर जावेद अख्तर समेत कई स्टार्स पहुंचे।

 

श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे स्टार्स

'खय्याम' साहब के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर कोई नम आखों से सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद जहूर 'खय्याम' साहब के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है।

उनके निधन पर पीएम मोदी मे लगातार दो ट्वीट किए। इसी बीच 'खय्याम' साहब के अंतिम दर्शन के लिए स्टार्स भी उनके घर पहुंच गए हैं।

बाॅलीवुड के सबसे मशहूर निर्देशक और गीतकार गुलजार साहब खय्याम के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। 

पूनम ढिल्लों भी नम आंखों के साथ पहुंची।

इसके अलावा भी कई स्टार्स खय्याम साबह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। कुछ समय पहले ही अस्पताल से खय्याम के पार्थिव शरीर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

खय्याम ने ‘कभी-कभी, हीर-रांझा और ‘उमराव जान’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। खय्याम ने साल 1953 में फिल्म 'फुटपाथ' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1961 में आई फिल्म शोला और शबनम में संगीत देकर खय्याम साहब को पहचान मिलनी शुरू हुई।

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया।

 

 

Smita Sharma