Pictures: मिथुन दा ने हेमा मालिनी संग लड़ाया इश्क,बालों में गजरा...कांजीवरम साड़ी में तांगे पर बैठ ड्रीम गर्ल ने ली एंट्री

3/4/2022 1:53:15 PM

मुंबई: 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी 80 के दशक की फेमस जोड़ी थी। हेमा मालिनी और मिथुन दा ने कई फिल्मों में साथ काम किया। वहीं अब एक बार फिर ये जोड़ी एक-साथ देखने को मिली गईं। हेमा जल्द ही रियालिटी शो 'हुनरबाज' में नजर आने वाली हैं।

वहीं मिथुन दा इस शो में जज की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में शो से जुड़े कई प्रोमो वीडियो और तस्वीरें सामने आईं हैं। हेमा मालिनी ने तांगे में एंट्री ली। वहीं प्रोमो में मिथुन चक्रवर्ती हेमा मालिनी के साथ 90 के दशक के सॉन्ग पर इश्क लड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

लुक की बात करें तो हेमा मालिनी    पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, नेकलेस, झुमके और बालों में गजरा लगाए ड्रीम गर्ल काफी जच रही हैं। वहीं मिथुन दा ब्लैक आउटफिट में जच रहे हैं। इस दौरान मिथुन दा हेमा मालिनी संग इश्क फरमाते दिखे। 

मिथुन और हेमा, इन दोनों आइकॉनिक स्टार्स ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। वो 'आंधी-तूफान', 'तकदीर', 'गलियों का बादशाह', 'हिरासत', 'साधु संत' और 'सहारा' जैसी फिल्मों में स्क्रीन पर साथ नजर आ चुके हैं।

'हुनरबाज' शो में मिथुन चक्रवर्ती के साथ करण जौहर और परिणीति चोपड़ा बतौर जज नजर आते हैं। वहीं भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया होस्ट हैं।

Content Writer

Smita Sharma