मिथुन चक्रवती की पहली पत्नी अपने गुजारे के लिए करती हैं ये काम, हॉटनेस देखकर हो जाएंगे घायल

1/5/2018 2:22:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की गिनती बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स में की जाती है। मिथुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। वह शायद बॉलीवड के पहले ऐसे अभिनेता थे जिनकी फिल्में बेहद कम बजट का होने के बावजूद करोड़ों का बिनजनेस करती थी। 

मिथुन ने अपने करियर की शुरूआत साल में 1976 में मृगया से की थी। उनको आज भी कई बड़ी फिल्मों में देखा जाता है। कहा जा सकता है कि वक्त के साथ मिथुन चक्रवर्ती कि एक्टिंग में और निखार आता जा रहा है। बॉलीवुड के मशहुर एक्टर्स और डांसर्स में शूमार मिथुन का जीवन कभी आसान नहीं रहा। बॉलीवुड में डिस्को डांसर से मशहूर होने के बाद मिथुन का व्यक्तिगत जीवन हमेशा चर्चा में रहा। अगर हम बात उनके व्यक्तिगत जीवन की करें तो सबसे पहली बात ये हैं कि उन्होंने दो शादियाँ की थी। उनकी पहली पत्नी हेलेना ल्यूक हैं, जो 70 के दशक में फैशन की दुनिया में काफी मशहुर थीं।

खबरों की मानें तो हेलेना इतनी खूबसूरत थी की मिथुन को उन्हें देखते ही प्यार हो गया था लेकिन जैसा कि बॉलीवुड की दुनिया का दस्तुर है कोई यहां हमेशा के लिए नहीं रहता वैसे ही हेलेना भी एक दिन गायब हो गई। ‌आज हम आपको बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेलेना के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में चार फिल्में करने के बाद बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह दिया। हेलेना ल्यूक ने साल 1980 में बॉलीवुड फिल्म ‘जुदाई’ से डेब्यू किया। इसके बाद वो ‘साथ साथ’ और ‘एक नया रिश्ता’ में भी नजर आईं।

बता दें कि हेलेना और मिथुन ने शादी की थी। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती का हेलेना से शादी से पहले एक्ट्रेस सारिका के साथ अफेयर भी था। सारिका से ब्रेकअप के बाद मिथुन ने हेलेना से शादी की थी। मिथुन चक्रवर्ती से मिलने से पहले हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। यानि दोनों को एक दूसरे की जरुरत थी और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी केवल 4 महीने ही टीक सकी। इसकी वजह मिथुन का योगिता बाली से अफेयर था। मिथुन से तलाक के बाद हेलेना अब न्यूयॉर्क में रहती हैं और एक एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती हैं।