मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, तस्वीरें वायरल

10/20/2020 2:28:28 PM

मुंबई. एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा किसी हीरोइन से कम नही है। मदालसा अपने ग्लैमरस और हॉट लुक के कारण चर्चा में रहती है। मदालसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें शेयर करती ही रहती है। हाल ही में मदालसा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 


वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही है। फैंस को मदालसा का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। मदालसा अपनी ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों पर कहर ढा रही है।


बता दें मदालसा के पति महाक्ष्य चक्रवर्ती पर एक महिला ने दुष्कर्म, जबरदस्ती गर्भपात और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये आरोप महाक्ष्य पर पहले भी लग चुका है। इस बारे में जब मदालसा से पूछा गया तो उसने कहा-इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।


काम की बात करें तो मदालसा इन दिनों शो अनुपमा' में नजर आ रही है। इस शो में मदालसा काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं। शो में मदालसा के रोल को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा मदालसा तेलुगू फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस है।

Smita Sharma