OMG! दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बाद अब मिथुन चक्रवर्ती हुए हाॅस्पिटल में एडमिट, बेड पर बेहोशी की हालत में दिखे ''डिस्को डांसर''

5/2/2022 1:26:51 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से इन दिनों एक बाद एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। जहां 1 मई को दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के हाॅस्पिटल में एडमिट होने की खबर आई थीं। वहीं अब  बाॅलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को लेकर की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक एक्टर को को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही मिथुन के प्रशंसक परेशान हो गए हैं।

इसी बीच एक्टर की हाॅस्पिटल से एक तस्वीर सामने आई है। सामने आई तस्वीर में  मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही एक्टर के फैंस काफी परेशान हो गए। हर कोई जानना चाहता है कि मिथुन दा को क्या हो गया है। लेकिन  घबराने की बात नहीं है।

मीडिया से बातचीत के दौरान मिथुन दा के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने वायरल हो रही तस्वीर का सच बताया है।  मिमोह ने बताया कि मिथुन किडनी में स्टोन से पीड़ित थे जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह वायरल तस्वीर अस्पताल की ही है जिसमें वह बेहोशी की हालत में बेड पर लेटे हुए हैं हालांकि अब उनकी सेहत ठीक है। वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।

काम की बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में कलर्स के शो 'हुनरबाज देश की शान' में देखा गया था। मिथुन चक्रवर्ती इस शो के जज थे। 


 

Content Writer

Smita Sharma