Mission Impossible: Dead Reckoning का पहला पोस्टर रिलिज, Tom Cruise के स्टंट ने बढ़ाई फैंस की सांसे
3/16/2023 10:59:12 AM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मिशन इम्पॉसिबल दुनियाभर में सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी हैं। इस फ्रेंचाइजी के लाखों लोग फैन है, और हर बार इसकी फिल्म का इंतजार करते हैं। ये सीरीज टॉम क्रूज के सांस रोक देने वाले स्टंट्स के लिए जानी जाती हैं, जिन्हें वह खुद करते हैं। फैंस अब बेसब्री से इसकी अलगी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। जो कि जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं।
Mission Impossible Dead Reckoning पोस्टर रिलीज
फ्रेंचाइजी की अगली किस्त मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन है। जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर देख ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। पोस्टर पर मिशन इम्पॉसिबल टेक्स्ट को खड़ा करके लिखा गया है और सबसे ऊपर टॉम क्रूज लिखा है। बीच में एक बाइक नीचे की ओर गिर रही है और उसके पीछे टॉम को गिरते हुए दिखाया गया है। सबसे नीचे डेड रेकनिंग लिखा गया है। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई है। पोस्टर में जिस ऊचांई से टॉप क्रूज गिरते हुए नजर आ रहे हैं, उसने फैंस की सांसे बढ़ा दी है।
इस दिन रिलीज होगी टॉम क्रूज की फिल्म
बता दें कि, यह फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फ्रेंचाइजी की सातवीं किस्त है। मिशन इम्पॉसिलबल फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1996 में हुई थी। जिसके 6 फिल्में पहली 1996, दूसरी 2003, तीसरी 2006, चौथी 2011, पांचवी 2015, छठी 2018 और अब सातवी किस्त 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हंगरी, पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

भारत और इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी

कुल्लू : अटल टनल सहित कुंजुम, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में हिमपात जारी