Miss World मानुषी छिल्लर ने किया बड़ा खुलासा, इस क्रिकेटर को करती है..

1/16/2018 2:46:09 PM

मुंबई: विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम कर चुकी मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने अपनी सुंदरता और बुद्धिमानी के बल पर भारत का नाम रोशन किया है। मानुषी लाखों दिलों पर राज करती हैं लेकिन इनके दिल पर राज करता है वो ख़ास इंसान जिनका ज़िक्र इन्होने हाल ही में किया।      

दरअसल, एक शो में मानुषी ना बताया कि वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की दीवानी है। वे एक के बाद एक विराट की ऐसी तारीफ़ करती चली गई की क्या कहें।

उनका ऐसा मानना है कि विराट ने कम उम्र में ही बहुत कुछ हासिल कर लिया और वे उन्हें अपनी प्रेरणा मानती हैं। चैनल ने मानुषी को स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा और यह अवार्ड इन्हे विराट कोहली के हाथों से दिलवाया गया। 

Konika