विदेश में वतन का डंका बजा भारत लौटीं मिस यूनिवर्स की थर्ड रनरअप एडलिन, एयरपोर्ट पर लहराया तिरंगा

5/19/2021 12:11:52 PM

मुंबई: 69th मिस यूनिवर्स में भारत का डंका बजा। चाहे भारत की कंटेस्टेटं इस खिताब को जीत नहीं पाया, लेकिन टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। एडलिन कैस्टेलिनो ने कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधत्व किया और वह थर्ड रनरअप बनी। वहीं अब वह भारत लौट आईं हैं।

सोमवार रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान मिस इंडिया  एडलिन कैस्टेलिनो शिमरी ब्लेजर और प्रिंटिड पैंट में दिखीं। एयरपोर्ट पर एडलिन ने कैंडिड पोज दिए। अपना मास्क फ्लॉन्ट किया, जिस पर लिखा था-'मिस यूनिवर्स इंडिया।' 

 

उनका लुक भी छाया है। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर तिरंगा झंडा भी लहराया। एडलिन कैस्टेलिनो की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

एडलिन मूल रूप से कुवैत की हैं।इस बारे में उन्होंने कहा था कि खुद को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से उन्होंने भारत आने का फैसला लिया था।

 

उनके माता-प‍िता कर्नाटक से हैं। एक इंटरव्यू में एडलिन बताया था कि उन्हें स्पीच डिफेक्ट था, शरीर पर दाग-धब्बे थे। मगर एडलिन ने कभी हार नहीं मानी। ये उनकी हिम्मत ही जो उन्होंने मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधत्व किया। मिस यूनिवर्स 2020 में जाने से पहले एडलिन Liva मिस डीवा यूनिवर्स 2020 का ख‍िताब जीत चुकी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma