हैप्पी बर्थडे लाइफ...शाहिद कपूर के बर्थडे पर पत्नी मीरा राजपूत ने लुटाया प्यार, एक्टर को बताया सबसे अच्छे पिता, दोस्त और पति

2/25/2022 5:38:59 PM

मुंबई. बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय और हैंडसम हंक के नाम से जाने जाने वाले मशहूर एक्टर शाहिद कपूर का आज बर्थडे हैं। 25 फरवरी को एक्टर पूरे 41 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार फैंस की बधाईयों का तांता लगा है। इसी बीच उनकी लाइफ पार्टनर मीरा राजपूत ने शाहिद के लिए खास नोट लिखा है। पति के लिए मीरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर की दो हैंडसम और एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''हैप्पी बर्थडे लाइफ.. आपको हर चीज में बेस्ट मिले क्योंकि आप सबसे अच्छे हैं। सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे दोस्त, सबसे अच्छे पति, सबसे अच्छे ऋषि…''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

इसके साथ ही उन्होंने पति पर प्यार लुटाते हुए लिखा- आई लव यू.

 


फैंस मीरा के इस पोस्ट को लाइक करते हुए खूब कमेंट कर रहे हैं और एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं। 

Content Writer

suman prajapati