पति को छोड़ फ्रैंडस के साथ डिनर करने पहुंची मीरा कपूर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

6/1/2018 3:39:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है।

 

 

दरअसल, मीरा कल दोस्तों के साथ डिनर करने पहुंचीं। मीरा दोस्तों के साथ डिनर के लिए मुंबई के बांद्रा स्थित एक फेमस रेस्टोरेंट पहुंचीं थीं।

 

 

इस दौरान मीरा ने ब्लैक कलर का शॉर्ट जम्प सूट पहना हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा हैं। 

 

 

बता दें कि मीरा कपूर प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिनों पहले ही शाहिद और मीरा दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

 

 

 

मीरा और शाहिद की एक बेटी मीशा भी है। मीशा का बर्थडे कुछ समय पहले ही दोनों ने सेलिब्रेट किया है।

 

Punjab Kesari