रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर फूटा मिमी चक्रवर्ती का गुस्सा, बोलीं- ''अगर यही काम किसी लड़की ने किया होता तो उसे शर्मसार कर दिया जाता''

7/22/2022 3:26:57 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह इस समय अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर ने ये फोटोशूट एक मैग्जीन के लिए करवाया है। एक्टर की तस्वीरों ने आग लगा दी है। रणवीर के इस न्यूड फोटोशूट को देखकर फैंस और स्टार्स काफी हैरान हैं। हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने इस पर रिएक्ट किया है।

PunjabKesari
मिमी चक्रवर्ती ने अपने इंस्टा स्टोरी शेयर में रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर कर लिखा- 'इंटरनेट पर रणवीर सिंह के नए फोटोशूट के बाद तहलका मच गया। सभी कॉमेंट में फायर इमोजी ही शेयर कर रहे हैं। मैं सोच रही थी कि अगर ये लड़की होती तो क्या तब भी इतनी ही तारीफ होती? आपने तो अब तक उसका घर जला दिया होता। उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया होता। उसे जान से मारने की धमकी देने लगते। शर्मसार कर दिया होता।'

PunjabKesari
मिमी ने आगे लिखा- 'हम समानता की बात करते हैं। अब वह कहां है? आप जानते हैं कि आपका ही दृष्टिकोण या तो कुछ बदल सकता है या फिर पूरी तरह से खत्म कर सकता है। इनके केस में आइए अपने दृष्टिकोण को बड़ा बनाएं क्योंकि यह उन्होंने बहुत सैक्रिफाइजेस के साथ किया है। इसमें कोई नमक, चीनी नहीं है।' मिमी के ये पोस्ट्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

PunjabKesari
रणवीर के काम की बात करें तो हाल ही में एक्टर 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब रणवीर बहुत जल्द फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ आलिया भट्ट नजर आएगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News