10 किलो का मुदगर उठाकर मिलिंद सोमन ने किया वर्कआउट, एक्टर के देसी स्टाइल ने जीता फैंस का दिल

6/28/2021 5:14:17 PM

मुंबई. एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर वर्कआउट करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हाल ही में मिलिंद ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वसुर्खियां बटोर रहा है।


तस्वीर में मिलिंद शर्टलेस नजर आ रहे हैं। एक्टर ने ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। मिलिंद 10 किलों के मुदगर के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर के देसी स्टाइल हेवी वेट वर्कआउट ने फैंस को हैरान कर दिया है। वीडियो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा- '10 किलो का नया मुदगर ट्राई कर रहा हूं।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

बता दें मिलिंद ने अपना एक पुशअप्स वीडियो भी शेयर किया था। दोनों हाथों की तीन-तीन उंगल‍ियों के सहारे अच्छी हाइट तक पुल-अप्स करते नजर आए थे, जो खूब वायरल हुआ था। फैंस ने भी इसे ट्राई करने की कोशिश की थी। 

Content Writer

Parminder Kaur