25 साल छोटी बीवी के साथ हनीमून मना रहे मिलिंद, सामने आईं PHOTOS

5/13/2018 10:25:46 AM

मुंबईः 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी कर मिलिंद सोमन ने सनसनी मचा दी थी। मिलिंद और अंकिता की शादी को जल्द ही एक महीना होने वाला है। इन दोनों के हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे आप देखते ही रह जाएंगे। 

लगभग 4 वर्षों तक डेटिंग के बाद बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने अंकिता कंवर से शादी की। उम्र के अंतर के कारण सोशल मीडिया की दुनिया में उन्हें खूब ट्रोल किया गया। जाहिर सी बात है उनके फैंस परेशान भी हुए और हैरान भी। लेकिन इस जोड़ी को कोई फर्क नहीं पड़ा।

अपने मूड में मस्त रहे दोनों। फिलहाल दोनों हनीमून पर गए हैं। पता है कहां? चलिए बताते हैं।

इंस्टाग्राम पर मिलिंद और अंकिता दोनों काफी एक्टिव हैं।

इन तस्वीरों को मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह अंकिता संग बीच पर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह लवबर्ड मऊ आयरलैंड के 'हवाई' में हनीमून मना रहे हैं। 

Punjab Kesari