कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करेंगे मिलिंद सोमन, फैंस से भी की ऐसी अपील

4/30/2021 7:30:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में लोग हर संभव तरीके से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोई अस्पतालों में बेड की सुविधा दे रहा है तो कोई ऑक्सीजन सिलंडर उपलब्ध करवा रहा है। वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स भी कोरोना पीड़ितों की ऐसी मदद के लिए आगे आ चुके हैं। अब हाल ही में एक्टर मिलिंद सोमन ने भी इंस्टाग्राम पर प्लाज्मा दान करने की जानकारी दी है।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

अपनी एक वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा- लगता है जैसे मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। और 10 दिनों में प्लाज्मा दान करने के लिए तैयार हो जाउंगा। जो लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं, अपना प्लाज्मा डोनेट करके लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं।
शांत रहें। अपने आप की देखभाल करो। जो तुम कर सकतो हो वो करो।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

बता दें बीते दिनों मिलिंद सोमन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि जल्द ही उन्होंने इस महामारी को मात भी दे दी थी। अब उनका कहना है वो जल्द ही कोरोना मरीजों के लिए अपना प्लाज्मा दान करेंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News