रेड पगड़ी पहन मिलिंद सोमन ने शेयर की तस्वीरें, बोले- जब जैसलमेर का सूरज हो तो इस टर्बन से ज्यादा स्टाइलिश और कुछ नहीं

1/4/2022 12:11:18 PM

मुंबई. एक्टर मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने पगड़ी पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


मिलिंद ने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में मिलिंद शर्टलेस नजर आ रहे हैं। एक्टर ने केवल रेड पगड़ी पहनी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में मिलिंद ने ब्लैक डेनिम जैकेट पहनी हुई है। इसके साथ एक्टर ने रेड पगड़ी और चश्मा लगाया हुआ है। एक्टर फोन चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने जैसलमेर की खास पगड़ी पहनी हुई है। तस्वीरें शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा- जब जैसलमेर का सूरज हो तो इस टर्बन से ज्यादा स्टाइलिश एसेसरी और कुछ नहीं हो सकती। मैंने ट्रेडिशनल अंदाज में पहना है या नहीं? फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें मिलिंद की उम्र 60 साल होने वाली है लेकिन फिर भी वह काफी फिट हैं। फिट होने के कारण एक्टर काफी स्मार्ट दिखते हैं। लड़कियां आज भी उनकी लुक पर मरती हैं। मिलिंद ने पत्नी अंकिता कोंवरा के साथ 110 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर नए साल का जश्न मनाया था। 

Content Writer

Parminder Kaur