मिलिंद सोमन ने शेयर किया पुशअप वीडियो, फिटनेस देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
12/14/2020 2:29:21 PM
मुंबई. एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। मिलिंद की फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा नही लगाया जा सकता। एक्टर अपनी फिटनेस तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो इंटरनेट पर आग लगा रहा है।
शेयर वीडियो में मिलिंद पुशअप करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर वैरिएशन के साथ पुशअप कर रहे हैं। जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हैं। वीडियो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा- 'हर दिन कुछ नया ट्राय करें' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर ऐसे वीडियो मत डाला करो हम तो शर्मिंदगी से न मर जाएं आपका जुनून देखकर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सही है यह आदमी, अद्भुद
बता दें मिलिंद ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीर शेयर की थी। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। न्यूड तस्वीर शेयर करने के कारण उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।