विकीपीडिया की गलती पर पड़ी मिलिंद सोमन की नजर तो चुटकी लेते हुए बोले- ''मैं पिछले साल दो अलग-अलग डेट पर पैदा हुआ''
7/29/2021 11:35:31 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर मिलिंद सोमन अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जल्द ही चर्चा में आ जाते हैं। इस बार भी वो अपने कुछ ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मिलिंद के किए गये ये ट्वीट्स काफी मजेदार हैं, जिसमें उन्होंने अपने दो बर्थ डेट के बारे में चर्चा की है।
दरअसल विकिपीडिया पेज पर मिलिंद सोमन की जन्म की दो अलग अलग तारीख लिखी हुई थी। हालांकि, इससे भी मजेदार बात ये है कि इसमें जो डेट बताई है वह पिछले साल यानी 2020 की है। विकीपीडिया पोस्ट में मिलिंद का जन्मदिन 4 नवंबर 2020 और 28 जुलाई 2020 दिखाया गया। जब इस पर मिलिंद की नजर पड़ी तो उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'क्या किसी ने विकिपीडिया हैक कर लिया है? कहा गया है कि मैं पिछले साल दो अलग अलग दिन पैदा हुआ'।
हालांकि अब इस गलती को सुधार लिया गया है। मिलिंद ने अगले ट्वीट में लिखा-'बताया गया है कि न्यूड दौड़ने की वजह से मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ मेरा मतलब है कि मैं दौड़ा और वो तस्वीर मेरे इंस्टाग्राम पेज पर भी है, लेकिन केस दर्ज?Has someone hacked wikipedia ? Apparently I was born last year on two different days 🤪🤪🤪 pic.twitter.com/E21yWxp5vK
— Milind Usha Soman (@milindrunning) July 28, 2021
मालूम हो, गोवा बीच पर न्यूड दौड़ने की वजह से मिलिंद के खिलाई आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। अपने इस ट्वीट के जरिए उन्हें इसी ओर इशारा करते हुए #Wikiwakeup #Littlewikilies लिखा है।Apparently I also got booked for running nude on a beach ????? I mean, I mean, I did run and the pic is on my instagram page, but booked ???? #Wikiwakeup #littlewikilies pic.twitter.com/x9mciTaY4I
— Milind Usha Soman (@milindrunning) July 28, 2021
बता दें, मिलिंद सोमन बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर हैं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं।