25 साल पहले भी फोटोशूट की वजह से विवादों में घिरे थे मिलिंद सोमन, गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड पोज देकर हिला दी थी इंडस्ट्री

11/8/2020 2:53:56 PM

मुंबई: माॅडल और एक्टर मिलिंद सोमन इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अपने बर्थडे के मौके पर  मिलिंद ने सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर सशेयर की थी। इस तस्वीर में वह गोवा बीच पर भागते हुए नजर आ रहे थे और उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। उनपर अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। खैर  पहली बार नहीं है जब वह विवादों में आए हों इससे पहले भी वह फोटोशूट्स की वजह से निशाने पर आ चुके हैं।

सबसे पहले मिलिंद तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साल 1995 में एक फुटवेअर विज्ञापन के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड फोटोशूट कराया था।मिलिंद की यह विवादित तस्वीर मॉडलिंग जगत में आइकॉनिक मानी जाती है।

हालांकि उस वक्त भी मिलिंद की काफी आलोचना की गई थी। इस फोटोशूट  की तस्वीर में मिलिंद और मधु सप्रे ने सिर्फ उस कंपनी के जूते पहने थे। दोनों के बीच एक अजगर है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। इतना ही नहीं इस बवाल के बाद इसके फोटोग्राफर पीडी गुप्ता की गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई थी। 

हाल ही में मिलिंद ने अपने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में भी वह न्यूड ही दिखाई दिए। ये तस्वीर 1991 में किसी एड शूट के दौरान की है। इसके अलावा उनकी एक और तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वह बाथटब में लेटे नजर आ रहे थे। 

बता दें कि मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने मॉडलिंग के दिनों की पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। 55 की उम्र में भी बहुत फिट हैं। पीएम मोदी भी उनकी फिटनेस के कायल हैं।

Smita Sharma