मिलिंद सोमन ने पत्नी अंक‍िता के साथ किया अंडरवाटर रोमांस, तस्वीरें की शेयर

4/30/2018 10:53:57 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड अंकिता कोंवर के साथ शादी रचाई थी। शादी के 5 दिन बाद ही मिलिंद पत्नी के साथ पहली बार मॉर्निंग वॉक पर भी गए। हाल ही में मिल‍िंद और अंक‍िता की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह दोनों स्विमिंग पूल के अंदर रोमांस करते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर भी शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया हैं- First time underwater with @earthy_5 😊😊 #Fitterin2018 #Fitwomen4fitfamilies pic: @dahiya_vinay।

 

 

बता दें कि इससे पहले भी मिलिंद और अंकिता ने शादी के दो दिन बाद एक तस्वीर शेयर की थी, जो सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थी। दरअसल, उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ पौधे लगाते हुए नजर आ रहे थे।

 

 

उन्होंने कैप्शन में बताया कि वह अपनी शादी में आए हर मेहमान के नाम पर एक पेड़ लगाएंगे। वह 11 पेड़ लगा चुके हैं। मिलिंद एक फिटनेस फ्रीक हैं। वह अच्छे से जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए आसपास का वातारण भी शुद्ध होना चाहिए। जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ों का होना जरूरी है।

 


 

Punjab Kesari