मिलिंद सोमण की हल्दी सेरेमनी  की तस्वीरें आई सामने, गर्लफ्रैंड के साथ डांस करते आए नजर

4/22/2018 12:54:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमण अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। वह 27 साल छोटी गर्लफ्रैंड अंकिता कंवर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

 

हाल ही में वेडिंग वेन्यू से कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों हल्दी सेरेमनी की ड्रैस पहने साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

 

दोनों की देखकर ऐसा लग रहा है कि मिलिंद और अंकिता काफी खुश हैं। इसी के साथ लोकेशन से कुछ फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें कपल फैमिली मेंबर्स के साथ एन्जॉय करता नजर आ रहा है। ये शादी अलीबाग में फैमिली और क्लोज फ्रैंड्स की मौजूदगी में हो रही है। 

 

 

बता दें कि मिलिंद सोमण की ये दूसरी शादी है। उन्होंने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रैस Mylene Jampanoiसे शादी की।  

 

 

हालांकि तीन साल साथ रहने के बाद इस कपल का 2009 में तलाक हो गया। मिलिंद करीब डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे हैं। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं। फिलहाल दिल्ली में रह रहीं अंकिता का असली नाम सुंकुस्मिता कंवर है।

 

 

2013 में उन्होंने एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जीक्यूटिव काम करना शुरू किया था। वे असमी के अलावा, हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच के साथ-साथ बंगाली भी बोल सकती हैं। नवंबर 2015 में अंकिता ने मिलिंद के साथ पहली 10 हजारी मैराथन कंप्लीट की थी।

 

 

 

 

Punjab Kesari