गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे ''मिले जब हम तुम'' फेम अभिषेक शर्मा, लाल जोडे़ में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया कानन शर्मा

8/19/2022 9:58:48 AM

मुंबई: 'मिले जब हम तुम' फेम अभिषेक शर्मा 8 अगस्त 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड कानन शर्मा संग शादी के बंधन में बंधे। शादी के लगभग 10 दिन बाद अभिषेक ने इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें तो अभिषेक शर्मा ब्लश पिंक कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं।

वहीं उनकी दुल्हनिया रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोने का नेकलेस, मांग पट्टी, कलीरे दुल्हन बनीं कानन शर्मा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

 

हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, मिनिमल मेकअप,चूड़ा कानन के ब्राइडल लुक को चार-चांद लगा रहा है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शादी की एक तस्वीर एक्टर ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'मैं और कानन शर्मा 8 अगस्त 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे।

मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि, जब आपको जीवन में एक ऐसी लड़की मिले, जो आपको इस तरह से देख सके कि, आप उसका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे, ऐसा मैंने कानन में पाया।

धन्यवाद कानन, मेरे साथ होने के लिए। आपको अपने जीवन में पत्नी के रूप में पाकर मैं आभारी और धन्य हूं। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि, मैं आपको पत्नी कह रहा हूं।'

'हमने दोस्तों के सामने एक छोटी सी शादी की थी। हम अपने करीबियों और परिवार के बीच में इसे प्राइवेट रखना चाहते थे। कृपया हमें अपना आशीर्वाद दें। यह हम दोनों के लिए एक नई शुरुआत है। आप सभी को प्यार। धन्यवाद।'

अभिषेक शर्मा और कानन शर्मा के प्यार की शुरुआत एक ऐड शूट के दौरान हुई थी।

दोनों एक्टिंग की दुनिया से हैं, इसलिए दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधकर पति-पत्नी बन गए हैं। 

Content Writer

Smita Sharma