मीका सिंह के साथ फिल्म  ''आदत'' में नजर आएंगी नताशा सूरी

6/18/2018 10:16:40 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नताशा सूरी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों का वजह से सुर्खियों में रहती हैं। नताशा जल्द ही फिल्म 'आदत' में सिंगर मीका सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा विवान भटेना, पूजा गुप्ता और बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर नजर आएंगे।

 

 

फिल्म की कहानी विक्रम भट्ट ने लिखी है। इसके निर्देशक भूषण पटेल हैं। फिल्म के निर्माता मीका सिंह हैं। इसकी शूटिंग लंदन में होगी। 

 

 

फिल्म को लेकर नताशा ने कहा, "मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। यह एक रहस्यमय फिल्म है, फिल्म की कहानी दिलचस्प है और यह दर्शकों की नजरों को फिल्म से दूर नहीं होने देगी। फिल्म में मेरा किरदार काफी रहस्यमयी है।"  

 

 

बता दें कि नताशा ने मलयालम फिल्म 'किंग लायर' में काम किया है। वहीं बाॅलीवुड में उन्होंने फिल्म 'बा बा ब्लैक शीप' से डेब्यू किया है। 
 

 

Punjab Kesari