मीका सिंह को मिली सपनों की राजकुमारी, चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती सिंगर जुबिन गर्ग..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/21/2022 6:59:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत की खबरें जहां एक तरफ लोगों के दिन भर की थकान को दूर कर लोगों का माइंड फ्रैश करती हैं। वहीं चहेते स्टार की बुरी खबर फैंस को चिंता में डाल देती है। अगर आज की बात करें तो मशहूर सिंगर जानी जोहान हाल ही में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके एक्सीडेंट की खबर सुन फैंस काफी चिंतित हुए, लेकिन राहत ये रही कि इस दुर्घटना में उन्हें जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं  कबूतरबाजी के केस में फंस पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। एक तरफ मीका सिंह 45 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें अब सपनों की राजकुमारी मिल गई है। वह जल्द ही शादी कर अपना घर बसाएंगे। मनोरंजन जगत की ऐसी ही कई खबरों पर आज लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर टॉप न्यूज पर...

 

 

 

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए जानी जोहान

पंजाबी गीतकार, संगीतकार और एक्टर जानी जोहान हाल ही में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। इस दौरान उनके साथ और दो लोग भी थे। जानीमंगलवार शाम मोहाली सेक्टर 88 के पास ट्रैफिक लाइट पर एसयूवी से जा रहे थे, ये तीनों एक दूसरी कार से टकरा जाने से घायल हो गए।दोनों गाड़ियों के पलटने से पहले दो लोग गिरे और फिर सभी को चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

NCB से क्लीन चिट मिलते ही दोस्तों संग फिर ड्रिंक करते दिखे किंग खान के लाडले आर्यन

बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कुछ समय पहले ही एनसीबी ने चिट दे दी थी। क्लीन चिट मिलने के बाद हाल ही में आर्यन खान का पासपोर्ट भी लौटा दिया है। NCB  से क्लीन चिट मिलने कुछ दिन बाद आर्यन खान पार्टी मूड में आ गए हैं। हाल ही में उन्हें एक क्लब में स्पॉट किया गया, जहां वो ड्रिंक करते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

मीका सिंह को मिली सपनों की राजकुमारी

सिंगर मीका सिंह 45 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका सिंअपनी दुल्हनिया ढूंढने के लिए टीवी की दुनिया में आए।  मीका सिंह का ‘स्वंयवर: मीका दी वोटी' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।अब लगता है कि मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। वह हमसफर मिल गया है जिसके साथ वह अपना घर बसाएंगे।

 

15 सितंबर तक जेल की हवा खाएंगे सिंगर दलेर मेहंदी

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। दलेर मेहंदी को कुछ दिनों पहले ही पटियाला की एक कोर्ट की ओर से कबूतरबाजी के मामले में दो साल की सजा सुनाई गईं थी। इस सजा को लेकर दलेर मंहेदी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है लेकिन उन्हें हाईकोर्ट ने भी राहत नहीं दी है। 

 

सिर पर चोट लगने के बाद हाॅस्पिटल में 'या अली' सिंगर जुबिन गर्ग

असमी सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जुबिन गर्ग को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जुबिन गर्ग की सेहत कुछ ठीक नहीं है।  बुधवार को उन्हें सेहत की कुछ समस्या के कारण में असम के डिब्रूगढ़ के एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर जुबिन गर्ग को सिर पर हुई छोटी सी इंजरी की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस वक्त सिंगर को शारीरिक बीमारी के कारण इलाज चल रहा है।

 

गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग जल्द शादी रचाएंगे ऋतिक रोशन!

 

सुपरस्टार ऋतिक रोशन पिछले काफी दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई दफा एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी देखा गया है। अब इसी बीच खबर सामने आई है कि ऋतिक जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे है। वह जल्द ही सबा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि इन सब खबरों पर अब तक कपल और उनके परिवार की और से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 

 

बिकिनी पहनने को लेकर मल्लिका शेरावत ने दिया बयान
 

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने से लेकर रियल लाइफ में अपने हॉट लुक तक लोगों का खूब दिल जीता है। हालांकि, कई बार उन्होंने बोल्डनेस को लेकर लोगों की भद्दी टिप्पणियों का सामना भी करना पड़ा। इसी बीच हाल ही में मल्लिका ने अपने बोल्ड लुक और लोगों की पसंद पर अपना बयान दिया।

 

अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी

 

एक्ट्रेस अमीषा पटेल बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो विवादों को लेकर कई दफा सुर्खियों में आ चुकी हैं। हाल ही में एक बार फिर वह कानूनी विवाद में घिर गई हैं। खबरों की मानें तो अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी हुआ है और कहा जा रहा है कि अगर एक्ट्रेस कोर्ट द्वारा दी गई तारीख तक पेश नहीं हुईं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा सकता है।

 

पुलिस ने फिल्ममेकर अविनाश दास को किया गिरफ्तार 


गुजरात पुलिस ने फिल्ममेकर अविनाश दास को मुंबई से हिरासत में लिया है। पुलिस ने निर्माता को ट्विटर पर होम मिनिस्टर अमित शाह के साथ अरेस्ट की गईं आईएएस अधिकारी के साथ तस्वीर शेयर करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में अविनाश दास की पेशी होगी।

 

BF आदिल की वजह से टूट राखी सावंत का दिल

बॉलीवुड तड़का टीम. कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने ड्रामे की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसे लेकर वह जल्द ही चर्चा में आ जाती हैं। राखी इन दिनों बॉयफ्रेंड आदिल खान को डेट कर रही हैं और अक्सर उसके लिए वह पब्लिक के बीच प्यार का इज़हार भी करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में ड्रामा क्वीन को आदिल दुर्रानी की वजह से परेशान देखा गया, जिसकी शिकायत वह पैपराजी से करती नजर आईं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News