बिना नाम लिए मीका ने कंगना पर साधा निशाना, किसानों से की अपील, ''शांति बनाएं,समस्या पैदा करने वालों को करें नजरअंदाज''

12/9/2020 11:17:59 AM

मुंबई: केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े होकर कृषि बिलों के विरूद्ध आवाज उठा रेह किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन में बहुत से स्टार्स भी उनका साथ दे रहे हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो इस आंदोलन को विपक्ष की साजिश बता रहे हैं। ऐसी ही एक स्टार एक्ट्रेस कंगना रनौत हैं। कंगना ने इस आंदोलन को लेकर कई आपत्तिजनक ट्वीट किए। कंगना को उनके एक ट्वीट के कारण पूरी इंडस्ट्री के निशाने पर आना पड़ा। सिंगर मीका सिंह ने भी एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुना दी थी।

वहीं अब हाल ही में मीका सिंह ने एक और ट्वीट किया है। जिसमें वह एक तरफ किसानों से एक अपील कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और कंगना का नाम लिए बिना उन पर निशाना साध रहे हैं।

 

मीका सिंह ने ट्वीट कर लिखा-'मैं एक बार फिर से अपने किसान भाईयों से आग्रह करता हूं... शांति बनाके रखो। बुरे शब्द इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। किसी की भी निंदा न करें। कुछ लोग बेवजह की समस्याएं पैदा कर रहे हैं ताकि इस आंदोलन से गलत संदेश जाए। इसलिए आप लोग विनम्रता से और रिलैक्स के साथ मूवमेंट को आगे बढ़ाएं।'

इससे पहले कंगना पर निशाना साधते हुए मीका सिंह ने किसान प्रदर्शनकारियों से  कहा था कि कंगना पागल हो गई हैं और गलत मंशा से आंदोलन पर टिप्पणियां कर रही हैं। मीका सिंह ने लिखा था-'मैं अपने सभी पंजाबी भाईयों से आग्रह करता हूं कि शांति बनाए रखें। कंगना पर फोकस न करें। मेरा उनके साथ कोई निजी मामला नहीं है। कंगना ने गलती की थी और उन्हें प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्होंने ट्वीट तो डिलीट कर दिया, लेकिन माफी नहीं मांगी।' मीका सिंह ने कंगना पर हमला बोलते हुए कई ट्वीट किए थे।

बता दें कि कंगना ने बुजुर्ग दादी की तस्वीर शेयर कर लिखा था कि वह 100 रुपए में प्रोटेस्ट करने पहुंच जाती हैं। इतना ही नहीं कंगना ने तो बुजुर्ग महिला को CAA प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था।

Smita Sharma