कंगना रनौत पर बरसे मीका सिंह, कहा-'शर्म आती है तुम पर, अगर तमीज है तो...'

12/4/2020 8:53:28 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा हैं। हाल ही में कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुई बुजुर्ग महिला को सीएए प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था। कंगना के इस इस ट्वीट के बाद मामला काफी हद तक बढ़ गया।

आम लोगों से लेकर कई स्टार्स ने कंगना को उनके इस ट्वीट के लिए काफी खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं ट्विटर पर तो कंगना की  एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ जमकर बहस हुई।  वहीं अब मीका सिंह ने कंगना रनौत के बयान को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

मीका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'मेरे मन में कंगना रनौत के लिए बहुत सम्मान था, उनके ऑफिस में तोड़फोड़ पर मैंने उनका समर्थन किया था। मुझे अब लगता है कि मैं गलत था, कंगना रनौत एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला का कुछ सम्मान देना चाहिए। यदि आपके पास सभ्यता हो तो माफी मांगे। आपको शर्म आनी चाहिए।'

 

बता दें कि कंगना ने ट्वीट में दावा किया था किकिसानों के प्रदर्शन में शामिल हुईं ये दादी वो है जो शाहीन बाग प्रोटैस्ट में आईं थी। इतना ही नहीं कंगना ने कहा था। ये 100 रुपए के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। दिलजीत दोसांझ ने कंगना रनौत पर निशाना साधा। दिलजीत दोसांज ने महिंदर कौर नाम की दादी का वीडियो शेयर करते हुए पूरा सच बताया।

 

Smita Sharma