पाकिस्तान में शो करके विवादों में फंसे मीका ने शेयर किया ये वीडियो, यूजर्स बोले "पाकिस्तान से लौट आए

8/17/2019 8:40:00 AM

मुंबईः भारतीय सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में पाकिस्तान के कराची में शो किया था, जिससे सभी भारतीय उनसे गुस्सा थे। इसे के साथ सरकार ने मीका सिंह पर भारत में उनके शो पर बैन लगा दिया है। अब हाल ही में मीका ने भारत के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। इस वीडियो में मीका सिंह ने वाघा से अटारी में प्रवेश करने के बाद ‘‘भारत माता की जय'' और ‘‘वंदे मातरम'' का नारा लगाते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया है। 

मीका की इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कॉमेंट करते नज़र आ रहे हैं। मीका की इस वीडियो को देख कुछ लोग बोले कि "पाकिस्तान से लौट आए भाई।" 

गायक ने अपनी आलोचना को लेकर चुप्पी साधे रखी थी। उन्होंने वाघा...अटारी भूमि मार्ग से भारत लौटने का एक वीडियो  ट्विटर पर साझा किया। बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक मीका नौ अगस्त को लौटे थे। उससे एक दिन पहले उन्होंने कराची में अपने दल के साथ एक अरबपति की बेटी के विवाह समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। अरबपति पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कथित रूप से नजदीकी हैं। 

मीका ने वीडियो शोयर करते हुए लिखा, ‘‘भारत माता की जय। इतने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का धन्यवाद। स्वतंत्रता दिवस की एक बार फिर शुभकामनाएं और हमारे जवानों को सलाम। वे कोई त्योहार नहीं मना पाते, ऐसा केवल हम सभी का जीवन बेहतर बनाने के लिए। जय हिंद।'' 

गौरतलब है कि बुधवार को आल इंडिया सिने वर्कर्स ऐसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) और फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने मीका पर पाकिस्तान में उनके प्रदर्शन को लेकर बैन कर दिया। 

 

Pawan Insha