विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए मीका सिंह ने भेजी पानी की हजारों बोतलें, लोग ने की जमकर की तारीफ

1/10/2021 11:59:05 AM

मुंबई: केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के इस प्रदर्शन को 45 दिन हो गए हैं। लेकिन किसान अपनी मांगे वापिस लेने को तौयार नहीं हैं। वह लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस बात में तो कोई शक नहीं है कि इस ठंड में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें कईं तरह की समस्याएं भी आ रही हैं लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं है।

किसानों का जज्बा देख बाॅलीवुड और कई पंजाबी स्टार्स भी उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं। शुरु से ही किसानों के हित में लगातार आवाज उठाने वाले मीका सिंह ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय काम किया।  हाल ही में किसानों के लिए सिंगर मीका सिंह ने हजारों पानी की बोतलें भेजी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

 

मीका सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा-मीका सिंह ने कहा-'किसान अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ रहे हैं। यह देश के लिए हैं। अगर देश के किसानों की देखभाल नहीं की गई तो पूरी फूड चेन गड़बड़ा जाएगी। किसानों, खासतौर से पंजाब के लोगों ने वास्तव में एक बहादुर चेहरा दिखाया है। मीका सिंह के इस कदम की लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं। मीका ने आगे कहा हम अपने तरीके से थोड़ा बहुत जो कुछ कर सकते हैं कर रहे हैं।

मैं किसानों के साथ हूं और मैं यही उम्मीद करता हूं कि  सारी चीजें ही जल्द  ठीक हो और बात निष्कर्ष पर आए। किसानों को ठंड में मरता हुआ देखना असहनीय है। मैं सभी से आग्रह करता हूं की आगे आएं और किसानों की मदद करें।'बता दें कि सिंगर मीका लगातार किसानों के हित में आवाज उठा रहे हैं इसके लिए तो उन्होंने कंगना को भी खूब खरी खोटी सुनाई थी। 
 

 

Smita Sharma