कंगना को खरी खोटी सुनाने के बाद बदले मीका सिंह के बोल, क्वीन की तारीफ करते हुए कहा-''आप पंजाबी सूट में प्यारी लग रही हो''

12/20/2020 1:33:27 PM

मुंबई: कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। बाॅलीवुड में भी इस मुद्दे को लेकर दो गुट बने हैं। कोई इस आंदोलन के पक्ष में हैं तो कोई नहीं।

एक्ट्रेस कंगना रनौत शुरू से की किसानों के आंदोलन की आलोचना कर रही हैं। वहीं दिलजीत दोसांझ, मीका सिंह और प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियां किसानों का समर्थन कर रही हैं।

किसानों की आलोचना करने पर दिलजीत दोसांझ और मीका सिंह अक्सर कंगना रनौत को खरी खोटी सुनाते रहते हैं। लेकिन इस बार मीका सिंह के कंगना को लेकर बोल बदल गए हैं।

दरअसल, कंगना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने पंजाब के किसानों को लेकर अपनी बात रखी और दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा की आलोचना भी की।

इसमें कंगना येलो कलर के सूट के साथ रेड कलर के दुप्पटे में नजर आई थीं। उनके इस वीडियो को देखने को बाद मीका सिंह ने कंगना की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कंगनात्री को प्यार से बात करने की सलाह भी दी है।

मीका सिंह ने ट्वीट कर लिखा-'डीयर, रब्ब ने हुस्न दिया तो मान मत करना, अहंकार की आग में ऐसे नहीं जलते। प्रियआप पंजाबी सूट में काफी खूबसूरत और प्यारी लग रही हो और हां मुझे आपकी आवाज काफी पसंद है जोकि बहुत विनम्र और सुखदायक है। अच्छी लड़की ऐसे प्यार से ही बात किया करो और विनम्र बनी रहो।' सोशल मीडिया पर मीका सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें जब कंगन ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ की आलोचना की थी तो मीका सिंह ने भी उनपर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था- 'हमारा लक्ष्य अपने किसानों को समर्थन देना है। इसलिए अपना ध्यान वहां केंद्रित करें। वह पागल है, इसलिए उसे अपना जीवन जीने दो। कंगना की टीम करण जौहर, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन जैसे अन्य साफ्ट बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधती है ताकि वे हमला कर बच निकलें लेकिन पुत्तर जी इस तरफ मत आओ।

Smita Sharma