मीका सिंह ने पाकिस्तान में मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां किया परफॉर्म भड़के फैंस, बोले ''ऐसी भी क्या मजबूरी थी''

8/11/2019 5:18:42 PM

मुंबई: सिंगर मीका सिंह अपने  गानों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ और कई चीजों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार तो वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाते हैं। इसी बीच मीका एक बार फिर अपनी नई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीका सिंह स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते दिखहैं।

गड़बड़ मीका सिंह के गाने में नहीं है बल्कि दिक्कत उनकी लोकेशन से है। दरअसल, मीका का ये वीडियो पाकिस्तानी के कराची शहर का है। जहां पर मीका सिंह एक खास इवेंट में परफॉर्म करने गए थे। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोगों ने मीका को ट्रोल कर ना शुरु कर दिया। भारत और पाकिस्तानी के बीच इन दिनों तनाव काफी बढ़ा हुआ है। भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी इंडियन आर्टिस्ट पर बैन लगा दिया है। ऐसे में सिंगर मीका सिंह का पाकिस्तान जाकर इवेंट करना उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर ले आया है। 

 

 

बता दें कि इस वीडियो को पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा-'खुश हूं कि जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेहंदी रस्म में सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करते नजर आए। बता दें, मीका 3 दिन के टूर पर पाकिस्तान पर हैं।' 

 

पाकिस्तानी सिंगर फाकिर महमूद 

पाकिस्तानी सिंगर फाकिर महमूद ने मीका सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-'कश्मीर पूरी तरह से लॉकडाउन है। लेकिन एक इंडियन सिंगर आता है परफॉर्म करता है, पैसे कमाता है और चला जाता है। जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। लेकिन धर्म और देशभक्ति तो सिर्फ गरीबों के लिए है।'' पाकिस्तान जर्नलिस्ट हामिद मीर ने भी इस बात की पुष्टि की है।   

 

 

 

लोगों ने मीका को किया ट्रोल 

मीका का सिंह का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'भाई मीका सिंग आदमी का टाइम खराब है लेकिन इतना भी नहीं कि कहीं भी जाकर परफॉर्म करो।'

दूसरे यूजर ने लिखा- 'मीका पाजी आप तो गद्दार निकले। इतना कुछ दिया है देश की मिट्टी ने...।' यही नहीं यूजर्स उन्हें शर्म करो और पैसे के लिए लोग कुछ भी करते हैं ऐसे कमेंट्स कर ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- ये दिन आ गए। एक यूजर ने लिखा- मीका के इतने बुरे दिन आ गए है कि इसको ये करना पड़ रहा है कंगालों के मुल्क में। सोशल मीडिया पर फैंस मीका को बायकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि मीका की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
 


 

 

 

 

 

Smita Sharma